फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में धान खरीद में दलाल सक्रिय, कृषि बिल से किसानों की कमर टूटेगी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Sun, 10 Jan 2021 02:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से रविवार को संगठन सृजन अभियान के तहत बहराइच में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


जिले के रिसिया के भोपतपुर चौकी में आयोजित सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर दलाल सक्रिय हैं। किसान धान बेचने के लिए भटक रहा है।

किसान बिल का विरोध करने वाले कांग्रेस नेताओं पर मुकदमे दर्ज कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश जा रही है। इसे लेकर जल्द ही जनांदोलन शुरु किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि पर लाए गए बिल किसानों की कमर तोड़ देंगे। सभा में जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा, शेख जकरिया शेखू, रवि श्रीवास्तव, अमरनाथ शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें