फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Congress: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की अपील, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो लोकतंत्र को करें मजबूत

Sat, 31 Dec 2022 11:06 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने भाजपा सरकार पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने लोगों से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
यूपी कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने विपक्ष के नेताओं समेत सभी वर्गों से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है। पार्टी सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा तीन जनवरी को गाजियाबाद से यूपी में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन


खाबरी ने कहा कि योगी सरकार में आम जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए परेशान हैं तो छात्र फीस वृद्धि से और सेवानिवृत्त कर्मचारी पुरानी पेंशन के लिए परेशान हैं। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। सरकार में बैठे लोग सिर्फ हिंदू-मुस्लिम के नाम पर नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - मायावती बोलीं- BJP धर्मांतरण, लव जिहाद और मदरसा सर्वे की जगह OBC आरक्षण पर ध्यान देती तो ये न होता
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घने कोहरे के साथ गलन की मार, पश्चिमी यूपी में बुरा हाल, प्रदेश भर में ऑरेंज के साथ यलो अलर्ट
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज को विभाजित करने वाली भाजपा सरकार की नीति के विरोध में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। उन्होंने सभी से न्याय के लिए इस यात्रा से जुड़ने का आह्वान किया। खाबरी ने कहा कि जो लोग पीड़ित है, वे अगर इस यात्रा से जुड़ते हैं तो यात्रा को और मजबूती मिलेगी। लोकतंत्र के मजबूत रहने पर ही देश और देशवासी मजबूत होंगे।

उधर, कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर जौनपुर से सीमा चौहान व श्रेयांश सिंह चौहान और कन्नौज से अमोल दीक्षित व अमन मिश्रा समेत कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें