फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में लटकते मिले युवतियों के शव: कांग्रेस अध्यक्ष बोले- यूपी में एक भी ऐसा शहर नहीं जहां बेटियां सुरक्षित हो

Tue, 27 Aug 2024 04:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

फर्रुखाबाद में हुई सनसनीखेज घटना को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी नाकामी की घोषणा कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद में जन्माष्टमी के दिन मंदिर गयी दो युवतियों के शव आम के बाग में फंदे से लटकते हुए मिले हैं। इस घटना को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोशल साइट पर बयान जारी कर कहा कि यूपी में क्या कोई ऐसा शहर है जहां पर बेटियां सुरक्षित हों?
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के दर्शन-पूजन को गई युवतियों को दरिंदों ने मारकर एक ही दुपट्टे से बांधकर लटका दिया। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश में दरिंदों का राज कायम है।
विज्ञापन


पूरा प्रदेश में महिला सुरक्षा का दावा करने वाले क्या एक भी शहर ऐसा बता सकते हैं, जहां बेटियां सुरक्षित हों?

अगर नहीं! तो खुलेआम अपनी सरकार के नाकामी की घोषणा कर दें।



इस घटना को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें