कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व अविनाश पांडेय।
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अविनाश पांडे लखनऊ के चिनहट में हुए दुष्कर्म की पीड़िता से मुलाकात करने के लिए झलकारी बाई अस्पताल पहुंचे और मुलाकात की। यहां पीड़िता का इलाज चल रहा है।
घटना बीते सोमवार को लखनऊ के चिनहट इलाके में हुई थी। मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी जिसमें दो की गिरफ्तारी हो चुकी है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है। अपराधी कानून से खेल रहे हैं। जब राजधानी में ही गैंगरेप हो रहा है तो क्या बच्चियां घरों से भी न निकलें।