फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बस के टकराते ही कूद गए गए थे परिचालक रेहान, ड्राइवर से होगी पूछताछ, हादसे में पांच की हुई थी मौत

Sat, 13 Sep 2025 08:28 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Lucknow bus accident: लखनऊ में गुरुवार को हुई बस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस बस को चला रहे ड्राइवर अभी अस्पताल में हैं। उनसे पूछताछ की जाएगी।
 
विज्ञापन
बृहस्पतिवार काकोरी इलाके में हादसे का शिकार हुई रोडवेज बस की तस्वीर। - फोटो : आर्काइव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 काकोरी बेहता नदी पुल के पास रोडवेज बस की दुर्घटना के मामले में पुलिस आरोपी चालक से पूछताछ करेगी। आरोपी चालक ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है, जिसका इलाज चल रहा है। काकोरी पुलिस का कहना है कि मथुरा के बिजहारी, अराया निवासी नरदेव के पिता चंद्रदेव ने मथुरा के बिजहारी, अराया निवासी नरदेव के पिता चंद्रदेव ने कैसरबाग डिपो की बस संख्या UP78 एलएन 1340 के चालक पर केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि छानबीन में सामने आया है कि बस अनिल कुमार वर्मा चला रहे थे। वहीं, बस पर परिचालक मो. रेहान थे। दुर्घटना के दौरान रेहान बस से कूद गए थे, जिससे उन्हें हल्की चोट आई। वहीं, अनिल गंभीर रूप से घायल हैं। अनिल की हालत में सुधार हो रहा है। अनिल से हादसे की वजह के बारे में पूछताछ की जाएगी। इसके आधार पर आगे की कार्यवाही होगी। उल्लेखनीय है कि तेज रफ्तार बस ने पांच लोगों को रौंद दिया था। हादसे में पांचों की मौत हो गई थी। वीहीं, बस में सवार 19 यात्री घायल हो गए थे।

गुरुवार को हुआ था हादसा

काकोरी में बृहस्पतिवार को हुआ था हादसा।
लखनऊ की काकोरी तहसील में गुरुवार शाम बेहता नदी पुल के पास कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस 45 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि बस ने कई बार पलटी खाई और उसके पहिए ऊपर हो गए। बस में कुल 44 यात्री सवार थे। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक व परिचालक समेत 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को पहले काकोरी सीएचसी और फिर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत-बचाव और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पांच यात्रियों की मौत की पुष्टि की हुई थी पुष्टि 

बृहस्पतिवार काकोरी इलाके में हादसे का शिकार हुई रोडवेज बस की तस्वीरें।  - फोटो : आर्काइव
ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर चिकित्सकों ने पीलीभीत निवासी बाबू राम व जगदीश, मथुरा निवासी नरदेव, बदायूं निवासी, और काकोरी बुधड़िया निवासी दिलशाद को मृत घोषित कर दिया। डीएम विशाख जी ने पांच मौतों की पुष्टि की  थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें