नागरिक पुलिस की तरह पीएसी व सशस्त्र पुलिस के कर्मियों की पदोन्नति में समानता लाने के लिए एडीजी पीएसी आरके स्वर्णकार ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी का अध्यक्ष आईजी पीएसी मध्य जोन डॉ. प्रीतिंदर सिंह को बनाया गया है, जबकि आईजी पीएसी उपेंद्र कुमार अग्रवाल, डीआईजी पीएसी शालिनी, 27वीं वाहिनी की सेनानायक बबीता साहू और 25वीं वाहिनी के सेनानायक लाल भरत कुमार पाल सदस्य बनाए गए हैं।