वहीं दूसरी ओर शासन ने पीटीएस, मेरठ के डीआईजी सत्येंद्र कुमार को भी प्रतीक्षारत करते हुए उनकी जगह पीएसी आगरा अनुभाग की डीआईजी पूनम को भेजा गया है। पूनम को डीआईजी पीएसी मेरठ के साथ पीटीएस का प्रधानाचार्य भी बनाया गया है। सूत्रों की मानें तो शासन ने खासकर महिला प्रशिक्षण केंद्रों पर महिला अफसरों की तैनाती का निर्देश दिया था, जिसका पालन नहीं किया गया। गोरखपुर में प्रशिक्षु सिपाहियों द्वारा समस्याओं को लेकर हंगामे के बाद आनन-फानन में दो महिला अफसरों को कमान सौंपी गई है।