फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अपॉइंटमेंट लेकर आइए... समय से हो जाएगा पासपोर्ट का काम, 17 अगस्त से लागू होगी ऑनलाइन व्यवस्था

Thu, 30 Jul 2026 09:27 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय में जन शिकायत निवारण के लिए आने वाले आवेदकों को अपॉइंटमेंट लेकर आना होगा। इससे उनकी समस्या का समाधान सुनियोजित और समय से हो सकेगा। यह व्यवस्था 17 अगस्त से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आवेदकों की सहूलियत के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में शिकायत समाधान की व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है। अब आवेदक को कार्यालय आने से पहले ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना होगा। विभाग सुनिश्चित करेगा कि आवेदक का काम उसी दिन हो जाए। यह व्यवस्था 17 अगस्त से प्रभावी की जा रही है।

विज्ञापन


पासपोर्ट आवेदन की कमियों, समय से जारी न होने और अन्य दिक्कतों को लेकर रोजाना तीन से चार सौ आवेदक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पहुंचते हैं। आजमगढ़, बलिया, बस्ती, सुल्तानपुर, उरई आदि जिलों से 250 से 300 किमी तक की दूरी तय करके आने वाले आवेदकों को समस्या समाधान के लिए कई बार दौड़ना पड़ता है।

ये भी पढ़ें - प्रदेश में तीन अगस्त से शुरू होगा विधानमंडल का मानसून सत्र, चार को आएगा अनुपूरक बजट; आएगी संभल हिंसा की रिपोर्ट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आज से लेकर तीन अगस्त तक प्रदेश से दूर रहेगी बारिश, सिर्फ इन जिलों में बरसात का पूर्वानुमान; बढ़ेगी उमस-गर्मी
विज्ञापन


आवेदकों की संख्या अधिक हो जाने से काम भी प्रभावित होता है। इस समस्या के समाधान के लिए अब ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की व्यवस्था की गई है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय में जन शिकायत निवारण के लिए आने वाले आवेदकों को अपॉइंटमेंट लेकर आना होगा। इससे उनकी समस्या का समाधान सुनियोजित और समय से हो सकेगा।

एक अगस्त को विशेष अभियान : पासपोर्ट कार्यालय की ओर से एक अगस्त को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दिन करीब पांच हजार आवेदकों के पासपोर्ट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान सभी चार पासपोर्ट केंद्र और 33 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर चलेगा। इसके अलावा आवेदक ईमेल, एक्स व फोन के माध्यम से संपर्क कर समस्या बता सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें