फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: प्रदेश के 50 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की पाला गिरने की भी चेतावनी

Fri, 13 Dec 2024 10:38 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

UP Weather News: यूपी में मौसम करवट ले चुका है। कई जिलों में शीतलहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई जिलों में पाला गिरेगा। 
 
विज्ञापन
यूपी में सर्दी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Weather forecast Cold Wave Alert: उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं संग ठंड की शुरूआत हो चुकी हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के लगभग 20 से ज्यादा जिलों में पाला पड़ने और अत्यधिक ठंड की चेतावनी जारी किया है। वहीं 50 जिलों में शीतलहर की चेतावनी है। बृहस्पतिवार को अयोध्या, बरेली, झांसी, गोरखपुर, बलिया और बहराइच आदि जिले सर्द हवाओं संग शीतलहर की चपेट में रहे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से शीतलहर के अगले तीन से चार दिन तक चलने और पारे में अभी और गिरावट के आसार हैं।

विज्ञापन


इन इलाकों में है पाला पड़ने की संभावना
देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर बस्ती कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच, अमेठी, सुल्तानपुर अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में।

 शीत लहर की चेतावनी

जोर पकड़ती सर्दी - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन

अयोध्या में रहा न्यूनतम तापमान 

बृहस्पतिवार को उरई में सर्वाधिक 29 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं वाराणसी में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और प्रयागराज में 26.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें अयोध्या में सबसे कम 3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बरेली में 5.2 डिग्री और इटावा में 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें