- जौनपुर की अटाला मस्जिद को लेकर स्थानीय अदालत में अक्तूबर 2024 में दायर याचिका का उप्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने विरोध किया। स्वराज वाहिनी ने 2024 में दाखिल याचिका में कहा कि 1408 में फिरोज शाह तुगलक ने अटाला मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई थी।
- फतेहपुर सीकरी में शेख सलीम चिश्ती की दरगाह को लेकर दायर याचिका में दावा किया गया कि कामाख्या देवी के मंदिर को तोड़कर दरगाह बनाई गई थी। मामला लंबित है।
- हिंदू महासभा के संयोजक मुकेश पटेल ने दो साल पहले बदायूं की शम्सी मस्जिद को नीलकंठ महादेव बताकर पूजा की अनुमति मांगी। इसकी सुनवाई होना बाकी है।
- लखनऊ की टीले वाली मस्जिद को लेकर दायर याचिका में कहा गया कि औरंगजेब ने भगवान शेषनागेश टीलेश्वर महादेव मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई थी। मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित है।