फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में तेजी से बढ़ी ठंड, ये पांच जिले रहे सबसे ज्यादा सर्द; कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी

Tue, 24 Nov 2026 09:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। नवंबर के तीसरे सप्ताह में दिन के साथ रात में भी सर्दी ने अपनी रफ्तार बढ़ाई है। 
विज्ञापन
यूपी में सर्दी की दस्तक। बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पछुआ हवाओं के चलने से मंगलवार को सर्दी में और बढ़ोतरी हुई। हरदोई, कानपुर, इटावा, नजीबाबाद, मुजफ्फर नगर आदि जिलों में रात का पारा दस डिग्री या इससे भी नीचे आ गया। 15 से 20 किमी की रफ्तार से चली पछुआ के असर से ज्यादातर जिलों में धूप की तपिश कम रही। इसके साथ ही कोहरा भी छंटा। मंगलवार को प्रदेश में कहीं भी घना कोहरा नहीं रहा।

विज्ञापन


माैसम विभाग का कहना है कि बुधवार को प्रदेश के तराई समेत कुछ इलाकों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट जाएगा।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों में ठंडी पछुआ हवाओं के असर से दिन और रात के तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। इससे सुबह और रात में ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन


मंगलवार को मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, हरदोई में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडी रात रही।

Trending Videos
विज्ञापन

रात में सबसे कम तापमान वाले जिले

  • हरदोई - 9.5 डिग्री सेल्सियस
  • मुजफ्फरनगर- 9.8 डिग्री सेल्सियस
  • इटावा- 10 डिग्री सेल्सियस
  • नजीबाबाद- 10.2 डिग्री सेल्सियस
  • कानपुर- 10.6 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें