फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएनजी की कीमतों में 25 पैसे, पीएनजी में 50 पैसे घटे दाम, उपभोक्ताओं को ग्रीन गैस लिमिटेड का तोहफा

Sun, 25 Jan 2026 08:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

26 जनवरी पर उपभोक्ताओं को ग्रीन गैस लिमिटेड ने तोहफा दिया है। इससे लखनऊ, उन्नाव, आगरा, अयोध्या और सुल्तानपुर में 26 जनवरी से नई कीमतें लागू होंगी।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीन गैस लिमिटेड ने 26 जनवरी पर ग्राहकों को तोहफा देते हुए सीएनजी और घरेलू पीएनजी गैस के दामों में कटौती का एलान किया है। सीनएजी में 25 पैसे प्रति किलो और पीएनजी में 50 पैसे प्रति स्क्वायर सेंटीमीटर की कटौती की गई है। एनजी की नई दरें सुबह 9 बजे से तो पीएनजी की नई दरें 25 जनवरी की रात 12 बजे से ही लागू हो जाएंगी।

विज्ञापन


लखनऊ, आगरा, उन्नाव, अयोध्या और सुल्तानपुर के लिए इस कटौती का एलान किया गया है। ग्रीन गैस लिमिटेड के डीजीएम मार्केटिंग प्रवीण सिंह ने बताया कि कटौती के बाद लखनऊ में सीएनजी की नई कीमत 95.75 रुपये हो जाएगी जबकि घरेलू पीएनजी की कीमत 56.50 रुपये हो जाएगी।

कीमतों में कमी का ग्राहकों को सीधा लाभ मिल सकेगा। कंपनी का मकसद है कि पर्यावरण अनुकूल ईंधन को बढ़ावा दिया जाए जिससे पर्यावरणीय सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

 

सीएनजी में 25 पैसे की कटौती के बाद नई कीमत

विज्ञापन

 
शहर पुराने दाम नई कीमत (रुपये में)
लखनऊ 96.00 95.75
आगरा 96.00 95.75
उन्नाव 94.25 94.00
अयोध्या-सुल्तानपुर 94.25 94.00

पीएनजी में कटौती के बाद नई कीमत
शहर पुराने दाम नई कीमत (रुपये में)
लखनऊ 57.00 56.50
आगरा 57.00 56.50
उन्नाव 56.50 56.00
अयोध्या-सुल्तानपुर 58.00 57.50

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें