लखनऊ में प्रेसवार्ता करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
सीएम योगी बोले- अधिनियम आपको एक गारंटी दे रहा
सीएम योगी ने कहा, अब इस वर्ष विकसित भारत की रामजी की इस स्कीम के माध्यम से अधिनियम आपको एक गारंटी दे रहा है। टेक्नोलॉजी को कानूनी अधिकार के रूप में शामिल इसके माध्यम से किया गया है। बायोमेट्रिक उपस्थिति से जीयोटेगिंग, सैटेलाइट इमेजनेरी, रियल-टाइम मोबाइल ऐप मॉनिटरिंग और यह इस्टोर का भी इस्तेमाल हो सकता है।
सीधे डिजिटल भुगतान डीबीटी के माध्यम से हम श्रमिक के खाते में सीधे पैसा भेज देंगे। यह उसके माध्यम से होगा फर्जी नामों पर पैसा उठाने का खेल अब हमेशा के लिए बंद है आपने देखा होगा इससे पहले समाजवादी पार्टी के समय में शोर-शब्बर में मनरेगा का भयंकर घोटाला हुआ था सीबीआई की इन्क्वायरी उस समय उसकी चल रही है ये भी उनके समय में लगातार होता रहा है।
वहीं, मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा, "मोदी सरकार द्वारा लाई गई विकसित भारत G RAM G योजना गरीबों की भलाई के लिए है...समय के साथ, मोदी सरकार समाज की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए ज़मीनी स्तर पर काम कर रही है।"