दुकानों में पर्चे बांटते सीम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
सीएम योगी ने गंज चौराहे से अपनी यात्रा की शुरुआत की। यहीं से ही सीएम योगी ने मशहूर बुक डिपो के बाहर पत्रकारों से बातचीत की। सीएम ने बुक शॉप पर पहुंचने पर स्टेशनरी पर दी जा रही छूट का जायजा लिया। बुक शॉप के मालिक गौरव प्रकाश ने बताया कि किताबों पर पहले भी जीएसटी नहीं थी। पेंसिल, रबर व कॉपी से जीएसटी हटाई है। सीएम योगी हमारी शॉप पर आए यह हमारे लिए बड़े गौरव की बात है। बताया कि सीएम का मकसद बस यही देखना था कि जीएसटी का लाभ दिया जा रहा है कि नहीं। बताया गंज चौराहा लखनऊ का जीरो लैंडमार्क है। यहीं से ही लखनऊ शुरू होता है। शॉप के बाहर ही लखनऊ जीरो किमी का पत्थर लगा हुआ था जो रेनोवेशन के दौरान तीन साल पहले हट गया। सांकेतिक रूप से सीएम ने पूरे लखनऊ को मेसेज देने के लिए यह जगह चुनी।