जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को बीएसए को प्राथमिक विद्यालय नदवा के प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा ने बेल्ट से पीटा। बुधवार सुबह उन्हें निलंबित कर दिया गया। वहीं, इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने स्कूल के बाहर सिर पर बैग रखकर अभिभावकों के साथ प्रदर्शन किया। बुधवार को स्कूल में पढ़ाई ठप रही। उधर, सीओ सिटी विनायक भोंसले ने बताया कि प्रधानाध्यापक को हिरासत में ले लिया है। केस दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।