मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज कोई नहीं कह सकता कि चीनी मिल बंद होंगी। आज प्रदेश में 122 चीनी मिलें चल रही हैं। गन्ने का दायरा 20 लाख से बढ़कर 30 लाख हेक्टेअर हो गया है तब भी मिलों के लिए गन्ना कम पड़ रहा। सभी को उन्नत बीज मिलेगा। नया निवेश आ रहा है।
उन्होंने कहा कि हर जनपद में किसानों का सम्मान होना चाहिए। जितना गन्ना मूल्य का भुगतान 2007 से 2017 तक हुआ उससे बहुत ज्यादा भुगतान भाजपा सरकार के साढ़े आठ साल में किया गया। दो तीन ग्रुप हैं जो भुगतान नहीं कर रहे। उनसे जल्द भुगतान कराएंगे। अकेले चीनी मिलें दस लाख से ज्यादा लोगों को नौकरियां दे रही हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में ढ़ाई करोड़ से ज्यादा किसान गन्ने से जुड़े हुए हैं।