फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी का मां का निधन, सोशल मीडिया पर ये दो शब्द लिखकर दी श्रद्धांजलि; कल होगा अंतिम संस्कार

Fri, 20 Nov 2026 07:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

CM mother passes away: सीएम योगी की मां का आज निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को होना है। सीएम ने मां के निधन पर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। 
विज्ञापन
सीएम ने शेयर की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन शुक्रवार को हो गया। सीएम योगी निधन के बाद उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक घर पहुंच गए हैं। मां के निधन पर उन्होंने सोशल मीडिया पर दो शब्द लिखकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा। 'माँ...ॐ शांति'
विज्ञापन




शनिवार को होगा अंतिम संस्कार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का आज 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार सुबह 11 बजे पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक है। जानकारी के अनुसार, कल शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। खबर मिलते ही सीएम योगी पैतृक गांव पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी के  पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन के बाद उनके सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। वह गोरखपुर से लखनऊ के रास्ते सीधे उत्तराखंड अपने पैतृतक आवास के लिए रवाना हो गए हैं। जहां अपनी मां के अंतिम दर्शन करेंगे। पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें