वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था को लागू कराने की पहल करें
मुख्यमंत्री मंगलवार को देर रात को मुख्य सचिव, डीजीपी और सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि औद्योगिक विकास विभाग व आईआईडीसी द्वारा औद्योगिक संस्थानों, बड़े स्टार्टअप आदि में वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था को लागू कराने की पहल करें।
साथ ही सरकारी बैठकों, सेमिनारों, कॉन्फ्रेंस, वर्कशॉप आदि के वर्चुअली शामिल होने की व्यवस्था को लागू की जाए। उन्होंने कहा कि जहां बड़ी संख्या में कार्मिक कार्यरत हैं, उन्हें सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दें। उन्होंने अधिकारियों को राज्य स्तर पर इसका पालन करने के संबंध में एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए।
स्कूलों-कॉलेजों के विद्यार्थियों समेत समाज के विभिन्न वर्गों को भी जोड़ें
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को प्रदेश में व्यावहारिक रूप से अपनाए जाने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान का पालन करने के लिए राज्यों को तैयार रहना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि सप्ताह में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अवश्य उपयोग करें। सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे आयोजित किया जाए। इस अभियान से सरकारी कर्मचारियों, स्कूलों-कॉलेजों के विद्यार्थियों समेत समाज के विभिन्न वर्गों को भी जोड़ें। उन्होंने कहा कि
सीएम ने शिक्षा विभाग के सेमिनारों, बैठकों, वर्कशॉप समेत सरकारी बैठकों आदि का आयोजन वर्चुअली माध्यम से करने राज्य सचिवालय निदेशालय की 50 प्रतिशत आंतरिक बैठकें भी वर्चुअली की जाएं। स्कूल-कॉलेजों में स्कूली बस के प्रयोग को प्रोत्साहित करें।
आवश्यकता पड़ने पर परिवहन निगम की बसों को भी स्कूलों से जोड़ा जाए। उन्होंने पीक ऑवर में ईंधन का उपयोग कम करने के लिए कार्यालय समय को अलग-अलग बैचों में बांटने का सुझाव दिया। सार्वजनिक परिवहन, साइक्लिंग, कार पूलिंग, ईवी के प्रयोग पर जोर देते हुए कहा कि मेट्रो वाले शहरों में इसका अधिकतम प्रयोग करें।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से विद्युत बचाने की भी अपील करते हुए कहा कि सरकारी भवनों, घरों, निजी प्रतिष्ठानों आदि में बिजली की बचत करें। रात 10 बजे के बाद सजावटी लाइटों का न्यूनतम प्रयोग करें। साथ ही सार्वजनिक साइकिलिंग शेयरिंग योजना को प्रोत्साहित करने पर जोर देते हुए प्रदेशवासियों से अगले छह माह तक गैर आवश्यक विदेशी यात्रा न करने की अपील की है।