फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कैबिनेट विस्तार को लेकर संघ और संगठन से हुई सीएम योगी की चर्चा, 2027 में होने वाले चुनाव को लेकर बना प्लान

Sun, 01 Mar 2026 12:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

2027 UP elections: शनिवार को सीएम योगी ने संघ और भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में आने वाले चुनावों पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन
सीएम योगी और मोहन भागवत। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश मंत्रिमंडल में विस्तार और भाजपा प्रदेश संगठन में बदलाव की चर्चाओं के बीच शनिवार को राजधानी में सरकार, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा संगठन के बीच एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई इस बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष की समीक्षा और आगे के कार्यक्रमों के साथ ही भाजपा संगठन विस्तार और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


बैठक में यह भी तय किया गया है कि संघ, सरकार और भाजपा के आगामी कार्यक्रमों में आपसी समन्वय को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही तीनों विंग के लोग घर-घर पहुंचकर सभी वर्गों से संवाद करेंगे। बैठक में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में संघ के समन्वय से रणनीति तैयार करने पर भी मंथन किया गया।

राजधानी के निराला नगर स्थित संघ के कार्यालय सरस्वती कुंज में आयोजित यह बैठक संघ, सरकार की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और आगामी चुनावों के लिए रणनीति तय करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, संघ के क्षेत्रीय प्रचारक अनिल के अलावा विभिन्न अनुसांगिक संगठनों के प्रांतीय और क्षेत्रीय पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


बैठक में शताब्दी वर्ष मना रहे संघ की तरफ से आगामी कार्यक्रमों में की रूपरेखा रखी गई और इसमें सरकार और संगठन की सहभागिता तय की गई है। साथ ही संघ ने प्रदेश में अपनी सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक गतिविधियों को और मजबूती देने की योजना बनाई। बैठक में तय किया गया कि भाजपा और संघ आपसी समन्वय और तालमेल के साथ विभिन्न अभियानों के जरिए घर-घर तक पहुंच बनाएं। बैठक में संघ के शाखाओं के विस्तार पर भी बात हुई। विभिन्न अनुसांगिक संगठनों ने भी अपने आने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।

संगठन विस्तार में संतुलन
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से यह साल काफी अहम है। भाजपा और अनुसांगिक संगठनों के जरिए अभी से लोगों के बीच संपर्क और सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने की रणनीति पर सहमति बनी। जल्द ही प्रदेश संगठन का विस्तार होना है। सभी समुदायों को तवज्जो देने के साथ ही क्षेत्रीय संतुलन बनाते हुए संगठन को विस्तार देने की बात बैठक में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें