फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, बोले- बर्ड फ्लू से निपटने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाएं

Tue, 13 May 2025 10:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए समीक्षा बैठक में अफसरों से इससे निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पोल्ट्री फार्मों और उत्पादों की आवाजाही पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में एचफाइव एवियन इंफ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) संक्रमण की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी प्राणी उद्यानों, पक्षी विहारों, नेशनल पार्कों, गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित पशु-पक्षियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर की जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप सभी आवश्यक कदम तत्परता से उठाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्राणी उद्यान परिसर को नियमित रूप से सैनेटाइज करें। सभी वन्य जीवों व पक्षियों की जांच करें। गहन जांच के बाद ही उनको भोजन दिया जाए।

ये भी पढ़ें - अफवाह फैलाने और आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 40 सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्रवाई, 25 हुए गिरफ्तार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सोशल मीडिया से दूर रहती हैं 99 फीसदी अंक लाने वाली अनुष्का, बोलीं- चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का है सपना
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि सभी कर्मचारियों को एवियन इंफ्लुएंजा से संबंधित विस्तृत जानकारी दें। उन्हें पीपीई किट सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराएं। राज्य के सभी पोल्ट्री फार्मों की मानकों के अनुरूप विशेष निगरानी करें। पोल्ट्री उत्पादों के आवागमन पर निगरानी रखी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि एचफाइव एवियन इंफ्लुएंजा के लोगों पर पड़ने वाले प्रभावों की भी स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से गहन समीक्षा की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण नई दिल्ली, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय, मत्स्य पालन व डेयरी विभाग, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज्जतनगर (बरेली) आदि से संपर्क करके सुझाव लिया जाए। इसका आवश्यकतानुसार क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि जिला प्रशासन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के बीच बेहतर समन्वय बनाएं ताकि सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित हो सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें