मुख्यमंत्री ने 2017 के बाद यूपी में आए बदलावों से भी अवगत कराया। कहा कि 2017 में यूपी में 14 हजार कारखाने थे, जो आज बढ़कर 32 हजार हो गए हैं। इनसे व्यापक रोजगार सृजन हुआ है। यूपी में अब तक 45 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें से 15 लाख करोड़ के प्रस्ताव धरातल पर उतारे जा चुके हैं। जल्द ही 7 से 8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतारे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को यूपी की सफलता की कहानी भी बताई। 2017 तक यूपी में 40 मेडिकल कॉलेज थे, आज यह संख्या बढ़कर 83 हो गई है। हर मेडिकल कॉलेज के साथ नर्सिंग कॉलेज भी है। फॉर्मा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर उत्सुकता जताई और विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उनका निवेश ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
मुख्यमंत्री जी ने इन 17 निवेशकों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किए
मुख्यमंत्री जी ने 17 निवेशकों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किए। इनमें बायोजेंटा लाइफसाइंस प्राइवेट लिमिटेड (बाराबंकी में 1250 करोड़), रोमन्स मेडवल्र्ड प्राइवेट लिमिटेड (नोएडा में 136.89 करोड़), हाईग्लांस लेबोरेट्रीज प्रा. लि. (नोएडा में 120 करोड़), कोटेक हेल्थकेयर (गाजियाबाद में 100 करोड़), जेबी रेमेडीज प्रा. लि. (हाथऱस/नोएडा में 70 करोड़), पॉजिट्रॉन बायोजेनिक्स प्रा. लि. (कानपुर में 60.24 करोड़), आईवी टेक हेल्थकेयर एलएलपी (अलीगढ़ में 56.12 करोड़), जेबीजेएम पैरेंट्रल्स प्रा. लि. (ललितपुर में 51 करोड़), रास्पा फॉर्मा प्रा. लि. (रायबरेली में 45.21 करोड़), एनबीएस ग्रुप (सीतापुर में 42.59 करोड़), वेलनेस जेडक्योर फॉर्मास्यूटिकल्स प्रा. लि. (जालौन में 11.65 करोड़), कैमले इंडस्ट्रीज प्रा. लि. (सहारनपुर में 10 करोड़), रेडिकॉन लैबोरेट्रीज लि. (नोएडा में 10 करोड़), संजीवनी मेडिटेक प्रा. लि. (बरेली में 7.95 करोड़), सेफकॉन लाइफसाइंसेज प्रा. लि. (बरेली में 6.43 करोड़), आरएपी मेड सर्जिकल प्रोडक्ट्स (हाथरस में 5.53 करोड़), वोडा केमिकल प्रा. लि. (हापुड़ में 4.84 करोड़) रुपये से निवेश करेगी।