फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी की घोषणा- एक बार फिर से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की पेंशन, लाखों पेंशनभोगियों को होगा लाभ

Wed, 30 Sep 2026 06:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Disability Pension: यूपी के दिव्यांगजनों की पेंशन एक बार फिर से बढ़ने जा रही है। सीएम योगी ने इसकी घोषणा की है। अभी उन्हें एक हजार प्रतिमाह मिल रहा है। 
विज्ञापन
पेंशन को लेकर सीएम की घोषणा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजन पेंशन की धनराशि में एक बार फिर बढ़ोतरी करने जा रही है। गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेंशन राशि बढ़ाने का आश्वासन दिया है। प्रदेश में पहले दिव्यांगजनों को 300 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाती थी, जिसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 500 रुपये और बाद में 1000 रुपये किया गया था। अब इसमें पुनः इजाफा करने की तैयारी है, जिससे प्रदेश के लाखों पेंशनभोगियों को सीधा लाभ पहुंचेगा।

विज्ञापन


सभी 18 मंडलों में शुरू होंगे पुनर्वास केंद्र
प्रशासनिक स्तर पर दिव्यांगजनों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रदेश के सभी 18 मंडलों में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र स्थापित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। गोरखपुर के सीतापुर आई हॉस्पिटल परिसर में इस केंद्र की शुरुआत की जा चुकी है। इसके अलावा दृष्टिबाधित और मूकबधिर बच्चों के लिए संचालित राजकीय विद्यालयों, मनोविकास केंद्रों तथा कौशल विकास केंद्रों के जरिए प्रशिक्षण और आश्रय की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। कम उम्र के बच्चों के लिए 'बचपन डे केयर सेंटर' का विस्तार भी इस योजना का हिस्सा है।

विधानसभा स्तर पर लगेंगे शिविर, कॉक्लियर इंप्लांट में मदद
वर्ष 2026-27 के दौरान प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य पेंशन और अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह गए दिव्यांगजनों को जोड़ना है। अब तक 17 लाख से अधिक दिव्यांगजनों की डिजिटल पहचान (यूडीआईडी कार्ड) बनाई जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, कॉक्लियर इंप्लांट के लिए अधिकतम छह लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता और स्पीच थेरेपी में सहयोग देने के साथ-साथ दिव्यांग युवाओं को स्वतः रोजगार से जोड़ने के लिए सीएम युवा, पीएम स्वनिधि और मुद्रा जैसी योजनाओं से भी संबद्ध किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें