फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम की घोषणा- युद्ध-आपदा से निपटने के लिए हर जिले में बनेगा नागरिक सुरक्षा तंत्र, यह होगी प्रक्रिया

Mon, 23 Nov 2026 07:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

CM Yogi: सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि प्रदेश के हर जिले में आपदा से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा तंत्र बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
सीएम योगी का फैसला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युद्ध, हवाई हमले, आतंकी घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में नागरिक सुरक्षा तंत्र तैयार कर लिया गया है। हर जिले में एयर सायरन उपलब्ध कराए गए हैं। आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए 1,01,362 स्वयंसेवक तैयार किए गए हैं। वहीं, 60 जिलों में जिलाधिकारी नागरिक सुरक्षा के नियंत्रक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज-2026 के दौरान तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा का उद्देश्य संकट के समय किसी भी नागरिक को अकेला नहीं छोड़ना है। आपदा और राष्ट्रीय विपत्ति कभी बताकर नहीं आती, इसलिए उनसे निपटने के लिए पहले से तैयारी जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद गठित नागरिक सुरक्षा संगठन 2017 तक प्रदेश के कुछ जिलों तक सीमित था। पिछले वर्ष ऑपरेशन सिंदूर के बाद इसका विस्तार सभी 75 जिलों में करने का निर्णय लिया गया। अब सभी जिलों में संगठन गठित हो चुका है। उन्होंने बाढ़, भूकंप, अग्निकांड, आतंकी घटनाओं और युद्ध जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए नियमित मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि सही निर्णय, समय पर सूचना और प्रशिक्षित लोगों की मदद से आपदा के दौरान जन-धन की हानि कम की जा सकती है। अब तक 1,08,627 नागरिकों, स्कूली विद्यार्थियों, एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स और होमगार्ड जवानों को नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि संकट के समय निष्काम भाव से समाज और राष्ट्र की सेवा करने वाला जागरूक नागरिक ही सच्चा फर्स्ट रिस्पॉन्डर होता है।

हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने का अभ्यास
मॉक एक्सरसाइज में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और यूपी पुलिस ने तैयारियों का प्रदर्शन किया। एयर सायरन बजाकर हवाई हमले की चेतावनी देने और रेडियो, लाउडस्पीकर व मोबाइल से अलर्ट जारी करने की प्रक्रिया दिखाई गई। ब्लैकआउट के दौरान बिजली और रोशनी बंद कर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का अभ्यास हुआ। आग, गैस रिसाव, शॉर्ट सर्किट और विस्फोट जैसी घटनाओं में राहत एवं बचाव कार्यों का भी प्रदर्शन किया गया। प्रदेशभर में एक साथ मॉक एक्सरसाइज हुई।

गोरखा राइफल्स ने 73 मास्टर ट्रेनरों को किया प्रशिक्षित
नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि गृह मंत्रालय की योजना के तहत प्रदेश के 17 जिलों के 33 और उत्तराखंड के दो कर्मियों सहित 35 लोगों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। इसके अलावा 15 जिलों के 5,310 स्वयंसेवकों को सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। भारतीय सेना की गोरखा राइफल्स के अधिकारियों ने लखनऊ के 73 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक मास्टर ट्रेनरों को विशेष प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें