फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई, बोले- इसे जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें

Mon, 21 Jun 2021 08:34 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा कि योग, भारतीय मनीषा द्वारा विश्व को प्रदान किया गया वह अमूल्य उपहार है जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। आइए, आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हम सभी 'योग' को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

21 जून 2021 को पूरा विश्व सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

विज्ञापन


योग, भारतीय मनीषा द्वारा विश्व को प्रदान किया गया वह अमूल्य उपहार है जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। आइए, आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हम सभी 'योग' को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें।



वहीं, सुबह 6:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी ने भी बधाई देते हुए देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं कामना करता हूं कि हमारे देश का हर नागरिक स्वस्थ रहे। आज जब पूरा विश्व कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहा है तो योग ही उम्मीद की एक किरण बना हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुनिया के अधिकांश देशों के लिए योग दिवस उनका सांस्कृतिक पर्व नहीं है। इस मुश्किल समय में, इतनी परेशानी में लोग इसे भूल सकते थे, इसकी उपेक्षा कर सकते थे, लेकिन इसके विपरीत, लोगों में योग का उत्साह बढ़ा है। योग से प्रेम बढ़ा है। जब कोरोना के अदृश्य वायरस ने दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश, साधनों से, सामर्थ्य से और मानसिक अवस्था से, इसके लिए तैयार नहीं था। हम सभी ने देखा है कि ऐसे कठिन समय में, योग आत्मबल का एक बड़ा माध्यम बना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें