फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नवचयनित 60,244 सिपाहियों को सीएम आज देंगे नियुक्ति पत्र, अमित शाह रहेंगे मौजूद, सीएम ने किया निरीक्षण

Sun, 15 Jun 2025 08:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Appointment letter to constables: पुलिस विभाग के नवचयनित 60,244 सिपाहियों को रविवार को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
सीएम ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस विभाग के नवचयनित 60,244 सिपाहियों को रविवार को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए डीजीपी राजीव कृष्णा ने आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डिफेंस एक्सपो ग्राउंड का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ वह पूरे प्रदेश से आने वाले नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र देंगे। इसके लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। उनके गृह जिलों से लेकर कार्यक्रम स्थल तक, हमने एक मध्यवर्ती जिला निर्धारित किया है, जहां वे रात भर रुकेंगे।

बता दें कि सिपाही नागरिक पुलिस के पदों पर 48,196 पुरुष और 12,048 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कराई गई परीक्षा के लिए कुल 48.17 लाख आवेदन आए थे। जिनमें से 15.49 लाख महिलाएं थीं। सबसे अधिक अभ्यर्थी आगरा (2,349) से चयनित हुए थे। वहीं अन्य राज्यों बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली आदि से भी 1,145 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी ने डिफेंस एक्सपो मैदान का किया निरीक्षण

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम को नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र बांटने के लिए वृंदावन योजना स्थित कार्यक्रम स्थल डिफेंस एक्सपो मैदान का निरीक्षण किया। यहां पर सीएम ने अधिकारियों के साथ सभी तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण और लखनऊ पुलिस कमिश्नर भी उपस्थित रहे।

बता दें कि रविवार को राजधानी के डिफेंस एक्सपो मैदान में नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र बांटने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री से पहले डीजीपी राजीव कृष्ण ने भी कार्यक्रम स्थल का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि हजारों चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध और यातायात व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। डिफेंस एक्सपो मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इसमें वह सभी अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने हाल ही में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें