फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम करेंगे मेधावी छात्रों को सम्मानित, 223 छात्रों को मिलेंगे एक लाख रुपये-टैबलेट; एक जून को होगा आयोजन

Tue, 26 May 2026 09:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Meritorious students will be honored: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक जून को लोकभवन में हाईस्कूल व इंटर के विभिन्न बोर्ड के राज्य स्तरीय मेधावियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
एक जून को होगा मेधावी छात्र सम्मान समारोह।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक जून को लोकभवन में हाईस्कूल व इंटर के विभिन्न बोर्ड के राज्य स्तरीय मेधावियों को सम्मानित करेंगे। राज्य स्तरीय सर्वोच्च 10 मेधावियों को एक-एक लाख रुपये का चेक, एक-एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र व मेडल दिए जाएंगे। जबकि जिला स्तरीय सम्मान समारोह में जिले के प्रथम 10 मेधावियों को 21-21 हजार रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र व मेडल दिए जाएंगे।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव की ओर से जारी निर्देश के अनुसार राज्य स्तर पर यूपी बोर्ड, संस्कृत शिक्षा परिषद, सीआईएसई व सीबीएसई के हाईस्कूल व इंटर के कुल 223 मेधावियों को सीएम लोकभवन में सम्मानित करेंगे। जबकि जिला स्तर पर कुल 1459 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तरीय आयोजन में मेधावी विद्यार्थी के साथ उनके एक-एक अभिभावक भी शामिल हो सकेंगे।

उन्होंने सभी डीआईओएस को निर्देश दिया है कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला मुख्यालय पर करने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा है कि डीआईओएस एक जून को होने वाले आयोजन में मंत्री या जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में आयोजन सुनिश्चित कराएं। निदेशक ने कहा है कि मेधावियों को दी जाने वाली धनराशि कोषागार के माध्यम से उनके खातों में हस्तांतरित कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें