बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना करने सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को यूपी के तराई इलाकों में पहुंचे। बाढ़ की स्थिति जानने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण का कार्यक्रम 11 अगस्त को तय हुआ था।
लेकिन दिल्ली में कार्यक्रम होने के चलते मुख्यमंत्री का दौरा रद्द हो गया था। इसके बाद गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में हुए हादसे के चलते उनका दौरा कैंसिल हो गया था। आज मौसम खराब होने के बाद भी सीएम ने श्रावस्ती में लैंड किया।
श्रावस्ती में मुख्यमंत्री ने मीटिंग की और बाढ़ बचाव अधिकारियों की क्लास ली। सीएम के साथ विशेष सचिव नीतीश कुमार भी हैं। वहीं कर्नलगंज के पाल्हापुर राहत केंद्र पर सीएम बाढ़ पीड़ितों से मिले । यहां उन्होंने दो लोगों को 4.5 लाख का राहत चेक दिया और पीड़ितों में राहत सामग्री बांटी।
सीएम ने एल्गिन-चरसडी तटबन्ध के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया। लापरवाही मिलने पर नायब तहसीलदार समेत 3 लोगों को सस्पेंड किया। इसके साथ ही अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।