फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राजौरी में शहीद हुए पैरा कमांडो सचिन लौर को सीएम ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा हम परिवार के साथ

Fri, 24 Nov 2023 02:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सीएम ने लिखा कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। इस दुःखद घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
विज्ञापन
शहीद सचिन लौर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त अलीगढ़ निवासी पैरा कमांडो सचिन लौर को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा कि राष्ट्र की सेवा में शहीद हुए जनपद अलीगढ़ निवासी पैरा कमांडो श्री सचिन लौर जी को विनम्र श्रद्धांजलि। 

विज्ञापन




मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। इस दुःखद घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति। बता दें कि अलीगढ़ के टप्पल के नगरिया गोरौला गांव निवासी पैरा कमांडो सचिन लौर 2019 में सेना में भर्ती हुए थे। सचिन 2021 में स्पेशल फोर्स में कमांडो बने। वर्तमान में वह राजौरी में पैरा टू रेजीमेंट में तैनात थे। बुधवार को आतंकियों से लोहा लेते वक्त वह वीरगति को प्राप्त हो गये। 8 दिसंबर को सचिन की शादी होने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें