फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी खिलाड़ी शाहिद की मौत पर यूपी सीएम ने जताया दुख

Wed, 20 Jul 2016 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मोहम्मद शाहिद की फाइल फोटो
विज्ञापन
बता दें क‌ि भारतीय हॉकी टीम के महानतम खिलाड़ियों में से एक मोहम्मद शाहिद का बुधवार को निधन हो गया। बीती रात उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी और कोमा में चले गए थे।
विज्ञापन


मीडिया से जुड़े सूत्रों के अनुसार वह मंगलवार की रात कोमा में चले गए थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वह पीलिया समेत कई तरह की बीमारी से ग्रस्त थे। उनकी तबीयत बिगड़ जाने के बाद उनके सेहत को लेकर सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर काफी ट्वीट्स होने लगे। 

56 साल के महान हॉकी खिलाड़ी इस समय गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें जून के अंतिम हफ्ते में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्होंने 20 जुलाई को अंतिम सांस ली। 
विज्ञापन


मूल रुप से वाराणसी के रहने वाले मोहम्मद शाहिद ने भारतीय हॉकी टीम को नए आयाम पर पहुंचाया था। उन्हें पद्मश्री, अर्जुन अवार्ड और अन्य उपाधियों से नवाजा जा चुका है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें