फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार समिट: 5 साल में 70 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, शादी-ब्याह पर भी बोले सीएम

Tue, 29 Aug 2017 10:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सम‌िट में सीएम
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमत्री योगी आद‌ित्यनाथ ने कहा, इंजीनियरिंग कॉलेजों से डिप्लोमा कोर्स और स्किल डवलेपमेंट के कोर्स चलाने के लिए कहा गया, जिसके काफी अच्छे परिणाम आए हैं। इसके बलबूते ही हम कह रहे हैं कि अगले पांच वर्ष में 70 लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। इसमें सरकार को नेशनल एचआरडी नेटवर्क का भी सहयोग चाहिए।
विज्ञापन


सीएम मंगलवार को साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में पहली रोजगार समिट को संबोधित कर रहे थे। योगी ने कहा, यूपी बिहार का श्र‌म‌िक पहले बंगाल भागता था आज देख लीज‌िए बंगाल की क्या स्थ‌ित‌ि है। कानपुर की स्थ‌ित‌ि भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा क‌ि कृष‌ि को अगर टेक्नोलॉजी से जोड़ा जाए तो इससे अन्न की उत्पादकता बढ़ेगी साथ ही किसान की आय भी तीन गुनी होगी। उन्होंंने कहा क‌ि 2014 में क‌िसानों को जो मुआवजा बांटा गया ता नौकरशाही ने उसे 2017 तक नहीं बांटा।

सीएम ने कहा क‌ि हम काम करना ही नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा, इस बार बाढ़ आई जिससे प्रदेश के 25 जनपद प्रभाव‌ित हुए। मैंने पूछा क‌ि मुआवजा कब देंगे तो जवाब मिला बाढ़ के बाद। मैंने कहा, क‌िसान तो अभी भूखा है बाद में देकर क्या करेंगे। इसके बाद मैं खुद गया, राहत पहुंचाई और मंत्र‌ियों को भी भेजा। उन्होंने कहा क‌ि हम काम नहीं करना चाहते बस दोषारोपण करना चाहते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, क‌िसान के ल‌िए हम नीत‌ि क्यों नहीं लाना चाहते। ‌किसान को उसकी फसल का दाम नहीं मिलता। सरकार समर्थन मूल्य 1460 घोषित करती थी किसान को 1000 मिलता था वो भी देर से। जब तक ट्रांसपेरेंसी नहीं आएगी तब तक भ्रष्टाचार नहीं मिटेगा। 

उन्होंने कहा, हम यूपी के किसी एक जिले को प्रोडक्ट के नाम पर डेवेलप करें। जैसे भदोही में कालीन उद्योग। योगी ने बताया क‌ि एक दिन वह पेपर पढ़ रहे थे उसमें बयान था क‌ि अवध शिल्प ग्राम के लिए बयान आया था इनको शादी-ब्याह के लिए रखा जाएगा। मुझे बड़ी हैरानी हुई क‌ि हर काम में अगर पैसा कमाना है तो शादी ब्याह आ जाता है। शादी ब्याह केअलावा लोगों को कुछ सूझता ही नहीं है। मैंने प्र‌िंस‌िपल सेक्रेट्री को बुलवाया और कहा क‌ि ये कैसा बयान है। शादी ब्याह के ल‌िए बहुत सेंटर पड़े हैं। हम इसमें इनोवेशन सेंटर बनवाएंगे।
 
विज्ञापन

यूथ फ्रेंडली होगी हर पॉल‌िसी

आद‌ित्यनाथ
उन्होंने कहा क‌ि हमारी पॉल‌िसी यूथ फ्रेंडली होगी। हमें अपने यूथ पर गौरव की अनुभूति होनी चाह‌िए जो विपरीत परिस्थ‌ित‌ियों में भटका नहीं।  वह हर हाल में अपनी राष्ट्रीयता के साथ जुड़कर खड़ा होता है। उसके लिए नौकरी की बात आएगी तो क्यों काम नहीं किया जाएगा।

सीएम ने कहा क‌ि कोई भी हो वो कानून से बड़ा नहीं होगा। यूपी में कानून का राज्य होगा। सालों से बिगड़ी आदतें सुधरेंगी नहीं, समय लगेगा लेक‌िन सुधार हो रहा है। हमारा ये मानना है क‌ि अगले पांच साल में 1 करोड़ नौजवान बेरोजगार होगा उसमें से 70 लाख नौजवानों के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। एग्रीकल्चर बहुत बड़ा क्षेत्र है। इसमें ढेर  सारी चीजें हो सकती हैं। बीच की दलाली को रोकना पड़ेगा। सीएम ने कहा, हम समर्थन मूल्य कैश नहीं देंगे। मैं किसान के अकाउंट को रैंडम चेक करूंगा, गड़बड़ी हुई तो ऐसे लोगों के मुंह पर कालिख होगी।

सीएम ने कहा क‌ि जब कर्ज माफी की बात आई थी सबको लग रहा था क‌ि ये नहीं हो पाएगा। रिजर्व बैंक ने भी कहा था क‌ि ये गलत है। हमने योजनाओं में लीकेज और फ‌िजूलखर्ची बंद कर दी। मंत्री और व‌िधायकों की फ‌िजूलखर्ची बंद कर दी, सब कुछ ठीक से चल रहा है। अब आत्महत्या करने वाले किसान के अंदर आत्मविश्वास आया है क‌ि हमें हमारा हक मिलेगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें