प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों के कक्षा छह से आठ के विद्यार्थी भी जल्द फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे। इसके लिए उन्हें इंग्लिश स्पीकिंग से जुड़े 10 से 15 मिनट के वीडियो उपलब्ध कराए जाएंगे। वह जब चाहेंगे, तब इससे तैयारी कर सकेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी डायट प्राचार्य और बीएसए से कहा है कि वह कक्षा-शिक्षण का बेहतर कंटेंट प्रयोग कर, बेहतर उच्चारण व मौखिक संप्रेषण को प्रोत्साहित करें। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने कहा है कि इसके लिए आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान के विशेषज्ञों की ओर से दस-पंद्रह मिनट के वीडियो तैयार किए गए हैं। यह वीडियो स्कूली बच्चों ने ही बनाया है। यह वीडियो यूट्यूब पर भी अपलोड किया जाएगा। ताकि बच्चे इसे आसानी से प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा है कि इन वीडियो से नियमित अभ्यास के लिए बच्चों को प्रेरित करें और अभिभावकों को भी इसकी जानकारी दें ताकि वह बच्चों से घर में भी अभ्यास कराएं।