फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को एक और सेवा विस्तार मिलने की चर्चा, तीसरा विस्तार 30 जून को हो रहा पूरा

Thu, 27 Jun 2024 07:54 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

दुर्गा शंकर मिश्र को दिसंबर, 2021 में रिटायरमेंट से कुछ दिनों पहले ही एक साल का सेवा विस्तार देकर यूपी के मुख्य सचिव के पद पर भेजा गया था। इसके बाद दिसंबर, 2022 में उन्हें दोबारा एक साल का सेवा विस्तार दिया गया। उसके बाद लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छह माह का तीसरा सेवा विस्तार मिला।
विज्ञापन
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को एक और सेवा विस्तार मिलने की चर्चाएं बुधवार को सोशल मीडिया पर तैरती रहीं। उनका तीसरा सेवा विस्तार का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। हालांकि, शासन के संबंधित अधिकारी उन्हें तीसरा सेवा विस्तार मिलने की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन


मिश्र को दिसंबर, 2021 में रिटायरमेंट से कुछ दिनों पहले ही एक साल का सेवा विस्तार देकर यूपी के मुख्य सचिव के पद पर भेजा गया था। इसके बाद दिसंबर, 2022 में उन्हें दोबारा एक साल का सेवा विस्तार दिया गया। उसके बाद लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छह माह का तीसरा सेवा विस्तार मिला।

आलोक कुमार को सार्वजनिक उद्यम विभाग का अतिरिक्त चार्ज
प्रदेश सरकार ने खेलकूद विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार द्वितीय को सार्वजनिक उद्योग विभाग का प्रभार दिया है। ये पद आईएएस अधिकारी मो. मुस्तफा को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मिलने के बाद खाली हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें