फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को मुख्यमंत्री योगी ने लिखी चिट्ठी, मांगा सहयोग 

Thu, 24 Jun 2021 07:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री ने 58,189 ग्राम प्रधानों को पत्र लिखकर कोविड के संबंध में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी है। उन्होंने महामारी के नियंत्रण में ग्राम पंचायतों में गठित निगरानी समितियों के प्रयासों की भी सराहना की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से कोविड महामारी की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए कोविड टीकाकरण व राज्य सरकार के चार प्रमुख अभियानों में सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रदेश के समस्त 58,189 ग्राम प्रधानों को इस संबंध में एक पत्र लिखा है। उन्होंने गांव के जागरूक मतदाताओं और नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को बधाई देते हुए कोविड-19 महामारी के संबंध में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी है। उन्होंने महामारी के नियंत्रण में ग्राम पंचायतों में गठित निगरानी समितियों के प्रयासों की भी सराहना की है।

उन्होंने कहा है कि निगरानी समितियों के माध्यम से लक्षणयुक्त व्यक्तियों की पहचान व समय से दवाओं का वितरण महामारी की दूसरी लहर से निपटने की राज्य सरकार की रणनीति का महत्वपूर्ण भाग रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि महामारी की तीसरी संभावित लहर के पूर्व टीकाकरण अभियान की गति को तेज करने की जरूरत है। साथ ही आने वाले समय में अन्य संक्रामक बीमारियों से भी जन-सामान्य खासतौर से बच्चों को सुरक्षित करना है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के ‘मेरा गांव-कोरोना मुक्त गांव‘ के आह्वान को साकार करने के लिए राज्य सरकार की ओर से शुरू किए गए चार प्रमुख अभियानों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया है। उन्होंने प्रधानों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

इन अभियानों में सहयोग की अपील
- जेई/एईएस व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए गांव में विशेष सफाई, स्वच्छता व फागिंग का अभियान चलाया जाए तथा शुद्ध पेयजल की आवश्यकता के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाए।
- कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के लिए जन- सामान्य को प्रेरित किया जाए तथा उनकी किसी भी शंका का समाधान करते हुए वयस्कों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। 
- 27 जून से निगरानी समितियों के माध्यम से कोरोना के लक्षणयुक्त बच्चों की पहचान कर बच्चों के लिए विशेष कोरोना मेडिसिन किट का वितरण उनके परिवारी जनों में किया जाए। 
विज्ञापन

- प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण के महाअभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी दी जाए तथा गांव की हर उपयुक्त एवं खाली जमीन पर वृक्षारोपण सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें