जीरो टॉलरेंस सिर्फ अपराध व अपराधियों के प्रति ही नहीं है। जीरो टॉलरेंस करप्शन के प्रति भी है। जीरो करप्शन के लक्ष्य को लेकर सरकार पहले दिन से चल रही है। इसी लिए इस पूरी प्रक्रिया में ट्रांसपेरेंसी हो, किसी भी प्रकार से ह्यूमन इंटरफेयरस न हो इस बात को ध्यान में रख कर इस पूरी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का काम हुआ है। इसी का परिणाम है कि हर हफ्ता हम किसी न किसी नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम से जुड़ते है।