मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एक तरफ विकास की योजनाओं का कार्य करने वाली सरकारें हैं दूसरी तरफ जाति, क्षेत्र और भाषा को लेकर व्यापक नरसंहार करवाने वाली पार्टी हैं। भाजपा ने सबका साथ सबके विकास के लिए काम किया, लेकिन कांग्रेस और राजद ने देश के संसाधनों पर एक वर्ग विशेष को अधिकार दे दिया। हमारे लिये जनता ही परिवार है लेकिन उनके लिये परिवार ही पार्टी और पार्टी ही बिहार है।
योगी ने कहा कि भाजपा एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना पर काम रही है। मोदी सरकार ने पिछले 6 वर्षों में बिना भेदभाव के पूरी पारदर्शिता से काम किया। अपने परिवार और अपने लोगों के हित के लिए काम करने वाली कांग्रेस और उसकी सहयोगी राजद के एजेंडे में कभी गरीब था ही नहीं।
उन्होनें कहा कि अब परिवारवाद, नक्सलवाद, क्षेत्रवाद, आतंकवाद, जातिवाद का श्रीराम मन्दिर बनने से पहले ही राम नाम सत्य होगा और भारत तेरे टुकड़े होंगे अब कोई नहीं कह सकेगा क्योंकि भारत अब एक भारत श्रेष्ठ भारत बन चुका है।
राजद और कांग्रेस की मंशा को पूरा नहीं होने देना है। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में 95 फीसदी नक्सलवाद समाप्त हुआ है। कोरोना के आगे दुनिया की बड़ी-बड़ी ताकतें पस्त हो गई हैं लेकिन मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना से मजबूती से लड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा, हम हमेशा कहते थे "रामलला हम आएंगे , मंदिर वहीं बनाएंगे", राम मंदिर की राह में बाधा यही कांग्रेस, राजद और भाकपा माले थे लेकिन हमने वादा किया था कि भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर भी बनवाएंगे।
5 अगस्त को ये भी काम हो गया बिहार में एनडीए की सरकार बनाएंगे तो हम भगवान राम के दर्शन भी करवाएंगे। हमने कहा था कि कश्मीर से आतंकवाद को खत्म करेंगे।
पाकिस्तान में पनाह पाने वाले आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारेंगे, अब पाकिस्तान के आतंकी जुर्रत नहीं कर सकते क्योंकि भारत का जवान उन्हें घुसकर मारेगा। हमने सभी वादे पूरे किए। हमने तो जनता का काम भी किया और राम का भी।