फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश की घटना पर जताया दु:ख, प्रकट की संवेदना

Thu, 12 Jun 2025 05:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश की घटना पर दुख प्रकट किया है और जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 की दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदयविदारक हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की दुखद खबर अत्यंत पीड़ादायक है। कई यात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी सुरक्षित रहें और इस प्रकार की घटनाओं में जनहानि न हो।

ये भी पढ़ें -  सीएम योगी ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित, बोले- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मेधावी छात्र सम्मान: सीएम योगी की मेधावियों को बहुमूल्य सलाह, स्मार्ट फोन का प्रयोग करें पर इसके पिछलग्गू न बनें


उन्होंने शोकाकुल परिवारों को धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने राजधानी स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अमर उजाला के कार्यक्रम के दौरान ये बातें कहीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें