फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टिकट की दावेदारी का इम्तिहान लेंगी चौपालें, भाजपा विधायकों को मिला नया टारगेट, लापरवाही पर कट सकता पत्ता

Sat, 28 Nov 2026 08:07 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज करते हुए सांसदों और विधायकों को पांच दिसंबर तक पचास-पचास चौपाल लगाने का लक्ष्य दिया है। इन आयोजनों से जनाधार और नेताओं के प्रभाव का आकलन होगा। प्रदर्शन के आधार पर टिकट का फैसला हो सकता है। लापरवाही करने वाले विधायकों की दावेदारी कमजोर पड़ सकती है।
विज्ञापन
टिकट की दावेदारी का इम्तिहान लेंगी चौपालें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में तेजी से बदलते सियासी घटनाक्रम के इतर भारतीय जनता पार्टी गांव-गांव तक अपनी जमीन मजबूत करने में जुटी है। सांसदों, विधायकों द्वारा आगामी 5 दिसंबर तक 50-50 चौपाल लगाकर बहुमत जुटाने की मुहिम जारी है। इस पूरी कवायद की मॉनीटरिंग मुख्यालय स्तर से की जा रही है। इसके बाद पार्टी के बड़े नेता चुनाव प्रचार अभियान में जुटेंगे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक चौपालों के आयोजन को लेकर पार्टी नेतृत्व गंभीर है। यही वजह है कि इसकी जिम्मेदारी सांसदों और विधायकों को दी गई है ताकि क्षेत्र में उनके प्रभाव का आकलन भी किया जा सके। इसी के आधार पर टिकटों का फैसला भी होना है। जिन जगहों पर इसमें लापरवाही होगी, वहां के सिटिंग विधायकों का टिकट कट सकता है। पार्टी के वरिष्ठ नेता खुद भी इसका जायजा लेने के लिए भ्रमण कर सकते हैं। साथ ही इसकी विस्तृत रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को भी भेजी जाएगी।

 

Trending Videos

राधे-राधे, कमल खिला दे की गूंज

भाजपा के राधे-राधे, कमल खिला दे.. नारे की गूंज अब जिलों में भी सुनाई देने लगी है। राजधानी में इसकी शुरुआत हो गई है। शहर में तमाम पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें इसका जिक्र है। इसमें भाजपा के सभी बड़े नेताओं के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह का फोटो भी है जो चर्चा का सबब बन चुका है। ये पोस्टर भाजपा नेता धनेश अग्रवाल ने लगवाए हैं। बता दें कि बीते दिनों मथुरा में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में चुनाव के दृष्टिगत ये नारा दिया गया था।

 



 

टिकटों पर अभी चर्चा नहीं

फिलहाल भाजपा ने अभी टिकटों को लेकर मंथन शुरू नहीं किया है। चौपालों के आयोजन के बाद केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट भेजने के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पहले सहयोगी दलों के साथ बातचीत का दौर भी शुरू होगा ताकि उनको दी जाने वाली सीटों पर सहमति बनाई जा सके।

 


 
विज्ञापन

घोषणा पत्र की खोलेंगे पोल

वहीं दूसरी ओर भाजपा सपा के घोषणा पत्र की पोल खोलने की मुहिम भी शुरू करेगी। सभी जिलों में इसे लेकर घेराबंदी करने की तैयारी है। इसमें आमजन को बताया जाएगा कि सपा के वादे पूरे नहीं होंगे। ये महज मतदाताओं को गुमराह करने के लिए है। इसके अलावा सपा सरकार में हुए घपले-घोटालों और बदतर कानून-व्यवस्था के बारे में भी बताया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें