फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चंद्रशेखर आजाद बोले- पंचायत चुनाव में पार्टी की दिखेगी धमक, आकाश आनंद पर किया तीखा हमला

Sun, 01 Jun 2025 10:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Chandrashekhar Azad: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि आने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी अपनी उपस्थित का एहसास कराएगी। 
 
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते आजाद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं को हर जिले में संगठन का विस्तार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार कर प्रति इस पंचायत चुनाव में अपनी ताकत का एहसास कराएगी। दलित समाज से इसके लिए आगे बढ़कर आना होगा।

विज्ञापन


वे रविवार को अटल बिहारी बाजपेई साइनटिफिक कन्वेशन सेंटर में पार्टी के प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज वक्फ के नाम पर मुस्लिम समाज का नंबर आया है। आगे जैन, क्रिश्चियन और अन्य समाज का नंबर आएगा, इसलिए आवाज उठाना सीखो। लड़ाई लंबी है, हमको लड़ना सीखना होगा। क्यों बार-बार ठगे जा रहे हो मियां? कह रहा हूं बार-बार मत ठगे जाओ मुस्लिम भाइयों, मेरे साथ आ जाओ। चंद्रशेखर ने कहा कि इस सरकार ने 10 साल में रामायण और वेद की कार्यशाला स्कूल में शुरू करा दी। क्या स्कूल में धार्मिक प्रचार-प्रसार उचित है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश में कहते हैं कि हमें युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए। यह सुनकर बड़ा सुकून मिलता है।

राज बदलने के लिए न बंदूक नहीं उठानी, सिर्फ वोट देना है
चंद्रशेखर ने कहा कि हमें पंचायत के साथ साथ 2027 के चुनाव की तैयारी करनी है। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत करने पर पूरा फोकस करें। सबसे बड़ी तर्कसंगत बात यही है कि अगर संगठन नहीं मजबूत रहेगा तो हमारा वजूद नहीं रहेगा। यही हालात रहे तो 10 साल में बहुजन समाज के पास सरकारी नौकरी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और मुस्लिम समाज पर होने वाले अत्याचारों में चिंताजनक वृद्धि हो रही है। यह न केवल संवैधानिक मूल्यों पर आघात है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी छिन्न-भिन्न करने वाला संकट है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आकाश आनंद को मजबूरी में रखा और निकाला जा रहा

आकाश आनंद - फोटो : अमर उजाला
बसपा में आकाश आनंद की दोबारा वापसी पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जनता उन्हें नकार चुकी है। मजबूरीवश उन्हें निकाला और लिया जा रहा है। उनके पास कोई विकल्प नहीं है। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती का मैं सम्मान करता हूं। कांशीराम और भीमराव अंबेडकर के मिशन को अब हमारी पार्टी पूरा करेगी। चंद्रशेखर ने कहा कि बाबा साहब कहते थे कि मुर्दा लोग मिशन नहीं चलाते और जिंदा मिशन को नहीं छोड़ते। कांशीराम के संदेश और मिशन को आगे बढ़ने का काम आजाद समाज पार्टी कर रही है। एमपी-एमएलए और मंत्री बनना हमारा सपना होता, तो हमारी पार्टी के प्रथम पंक्ति में बैठे लोग आज किसी पार्टी में मंत्री होते।



बहुजन समाज 8 घंटे मजदूरी कर सकता है, 2 घंटे एक नहीं रह सकता
आजाद ने कहा कि बहुजन समाज 8 घंटे मजदूरी कर सकता है, लेकिन 2 घंटे एक होकर समाज के लिए खड़ा नहीं हो सकता। उन्होंने हाथी और महावत की कहानी सुनाई। गुलामी की बेड़ियां जब गहरी हो जाती हैं, तब हाथी और बैल को अपनी शक्तियों का एहसास नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें