फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में 4.78 लाख ब्लॉक में होगी जनगणना, 5.63 लाख कर्मी संभालेंगे जिम्मेदारी; ऐसे मिलेगी स्व-गणना आईडी

Wed, 23 Sep 2026 07:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Census in UP:यूपी में जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए करीब 5.63 लाख प्रगणक और पर्यवेक्षक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
यूपी में जनगणना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जनगणना-2027 के दूसरे चरण में यूपी में 4,78,783 गणना ब्लॉक में घर-घर जनसंख्या का ब्योरा दर्ज किया जाएगा। इसके लिए करीब 5.63 लाख प्रगणक और पर्यवेक्षक लगाए जाएंगे। जनगणना एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 के बीच होगी। इससे पहले 16 से 30 नवंबर तक लोग खुद अपनी जानकारी दर्ज कर स्व-गणना आईडी हासिल कर सकेंगे।

विज्ञापन


स्व-गणना करने वालों को घर पहुंचने वाले प्रगणक को आईडी देनी होगी। इसके आधार पर उनका विवरण संबंधित गणना ब्लॉक में दर्ज किया जाएगा। जनसंख्या गणना का संदर्भ समय पांच जनवरी 2027 की रात 12 बजे होगा। पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण राउंड चलेगा। बुधवार को दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में 147 मास्टर ट्रेनरों के दूसरे स्लॉट का प्रशिक्षण शुरू हुआ। 

प्रदेश के 305 मास्टर ट्रेनरों में से 158 का प्रशिक्षण पहले स्लॉट में पूरा हो चुका है। मास्टर ट्रेनर करीब 7,500 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित करेंगे, जो आगे 5.63 लाख प्रगणक और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई घर या व्यक्ति छूटे नहीं और किसी की दोहरी गणना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें