फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सात मई से शुरू होगी जनगणना–2027 की प्रक्रिया, 20 जून तक चलेगा फील्ड कार्य; जानें नए अपडेट

Fri, 27 Feb 2026 09:56 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रदेश में जनगणना–2027 की प्रक्रिया 7 मई से शुरू होगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण और गणना होगी। 7 से 21 मई तक स्व-गणना और 22 मई से 20 जून तक फील्ड कार्य चलेगा। अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। पहले चरण में मकानों की सूची तैयार करने और उनकी गणना का काम किया जाएगा। इस चरण में स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया 7 मई से 21 मई तक चलेगी। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक अधिकारी घर-घर जाकर फील्ड कार्य पूरा करेंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी काम तय समय-सीमा में, पारदर्शी और बिना त्रुटि के पूरे किए जाएं।

विज्ञापन


जनगणना कार्य निदेशालय में शुक्रवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी जिलों के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (अपर जिला जनगणना अधिकारी) शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता निदेशक शीतल वर्मा ने की। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनगणना–2027 के पहले चरण की तैयारियों के तहत सीएमएमएस और एचएलबीसी पोर्टल के संचालन की जानकारी देना था। 

अधिकारियों को जनगणना की रणनीति, जरूरी परिभाषाएं, प्रश्नावली, डिजिटल टूल्स के उपयोग और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। समीक्षा बैठक में प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियों की भी जांच की गई, ताकि जनगणना का काम समय पर और सुचारु रूप से पूरा हो सके। निदेशक शीतल वर्मा ने निर्देश दिए कि नगर स्तर पर नियुक्त सभी अधिकारी प्रशिक्षण, पोर्टल संचालन, संपर्क विवरण सत्यापन और अन्य जरूरी तैयारियां प्राथमिकता के आधार पर समय से पूरी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें