फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: झांसी में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, सीजीएसटी के अफसर 70 लाख रुपए की घूस लेते गिरफ्तार; विभाग में हड़कंप

Wed, 31 Dec 2025 04:52 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

झांसी में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीजीएसटी विभाग के अफसरों को 70 लाख रुपये की घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। छापेमारी में 1.70 करोड़ रुपये नकद समेत अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
CBI - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने झांसी में सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (सीजीएसटी) की डिप्टी कमिश्नर समेत पांच लोगों को घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम ने मंगलवार को झांसी में डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी और दो टैक्स अधीक्षकों को हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले कारोबारी से 70 लाख रुपये की घूस लेते हुए दबोचा था, जिसके बाद एक अधिवक्ता और कारोबारी को भी गिरफ्तार कर सभी के ठिकानों पर छापे मारे, जिसमें 90 लाख रुपये नकदी के साथ चांदी के बार और सोने के जेवरात बरामद किए हैं।

विज्ञापन


सीबीआई की टीमों ने बुधवार को आरोपियों के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई के बाद उनका मेडिकल चेकअप कराया, जिसके बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जा रहा है। सीबीआई के गोपनीय सूचना मिलने पर झांसी में यह ऑपरेशन अंजाम दिया।

सीबीआई को सूचना मिली थी कि झांसी में सीजीएसटी की डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी, अधीक्षक अनिल तिवारी, अजय कुमार शर्मा ने जय दुर्गा हार्डवेयर के संचालक राजू मंगतानी से टैक्स के मामले को रफा-दफा करने के लिए 1.50 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी है। इसमें अधिवक्ता नरेश कुमार गुप्ता की भूमिका भी है।
विज्ञापन


सीबीआई की टीम ने मंगलवार को झांसी जाकर सुरागरसी के बाद कारोबारी द्वारा दोनों अधीक्षकों को घूस की रकम देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर समेत सभी आरोपियों के ठिकानों पर छापे मारकर सुबूत जुटाए। सीजीएसटी के अधीक्षकों के आवास पर छानबीन के दौरान कई संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। वहीं घर की अलमारियों और बैंक लॉकर से नकदी और चांदी के बार बरामद किए गए हैं।

डिप्टी कमिश्नर को दिल्ली से बुलाया

छापे के दौरान डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी के दिल्ली में हाेने की सूचना के बाद सीबीआई के अधिकारियों ने उनसे संपर्क साधा और तत्काल झांसी आने को कहा। खबर लिखे जाने तक वह झांसी नहीं पहुंची थीं। सीबीआई की टीम ने उनके घर की तलाशी है, हालांकि उनके वापस आने पर लॉकर समेत कई ठिकानों काे भी खंगाला जाएगा।

विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें