फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पिता-पुत्र की हत्या के बाद परिवार ने छोड़ा गांव, बोले- मिल रही धमकी 'मारकर खेत कर लेंगे कब्जा'

Wed, 31 Dec 2025 03:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में दिनदहाड़े गोला मारकर पिता-पुत्र की हत्या के बाद भय से परिवार ने गांव छोड़ दिया।कहा कि उन्हें लगातार धमकी मिल रही है। कहा जा रहा है कि तुम्हें भी मारकर खेत कब्जा कर लेंगे। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
घर से सामान निकालते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में पिता-पुत्र की हत्या के बाद से भय में दिन गुजार रहे परिवार ने बुधवार को गांव छोड़ दिया। वह ट्रैक्टर-ट्राली में सामान लादकर गांव से चले गए। घर खाली करके इसमें ताला जड़ गए। इसको लेकर गांव ही नहीं क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। यही नहीं गांव छोड़ने पर मजबूर हुए परिवार की कहानी कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है।   

विज्ञापन


मृतक मैसर के भाई इशरत ने बताया कि दो आरोपी अभी फरार हैं। परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। आरोपियों के परिजन कहते हैं कि हम लोगों को मारकर खेत पर कब्जा कर लेंगे। डर की वजह से गांव छोड़ रहे हैं। 

डर के मारे छोड़ दिया गांव

मृतक छोटे खां के दामाद महफूज ने बताया कि 26 दिसंबर को शाम 7 बजे ससुर छोटे उर्फ अख्तर खां व साले मैसर खां की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से परिवार के लोग डर में रह रहे थे। अब उन्होंने गांव छोड़ दिया है। 

यह है पूरा मामला

मामला इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के फत्तेपुर मातिनपुर का है। गांव निवासी छोटे खां और उसके बेटे मैसर खां की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मामले में छोटे खां के दामाद महफूज की तहरीर पर गांव के ही छह लोगों अजयपाल, नंगा उर्फ नागेश, टामू, विकटू उर्फ श्यामल, शिव पूजन और कामता प्रसाद पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि, दो आरोपी अभी भी फरार हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें