फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में जाति आधारित रैलियों पर रहेगी पाबंदी, एफआईआर में भी नहीं होगा जाति का उल्लेख; निर्देश जारी

Mon, 22 Sep 2025 03:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Caste equations in UP:यूपी में जाति आधारित रैलियों पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। इसके अलावा पुलिस थाने में होने वाली एफआईआर में भी जाति का उल्लेख नहीं होगा। 
विज्ञापन
प्रदेश में इस संबंध में जारी हुए निर्देश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सरकार ने प्रदेश में एक अहम बदलाव किया है। कार्यवाहक मुख्य सचिव दीपक कुमार ने हाईकोर्ट के आदेश के तहत निर्देश दिए हैं कि एफआईआर, गिरफ्तारी मेमो आदि में जाति का उल्लेख हटाया जाए। साथ ही माता-पिता के नाम जोड़े जाएं। थानों के नोटिस बोर्ड, वाहनों और साइनबोर्ड से जातीय संकेत और नारे हटाए जाएंगे।

विज्ञापन


जाति आधारित रैलियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सोशल मीडिया पर भी सख्त निगरानी रहेगी। हालांकि, एससी-एसटी एक्ट जैसे मामलों में छूट रहेगी। आदेश के पालन के लिए पुलिस नियमावली में संशोधन किया जाएगा। मालूम हो कि कुछ समय पहले कोर्ट के द्वारा यह आदेश दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें