फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- हवस मिटाने के लिए बीवियां बदलना सही नहीं

Sat, 29 Apr 2017 11:43 AM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य
विज्ञापन
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने तीन तलाक को लेकर विवादित बयान दिया है। स्वामी का कहना है कि एक समुदाय विशेष के लोग अपनी हवस मिटाने के लिए एक से ज्यादा शादियां करते हैं। स्वामी ने ये बयान बस्ती में मीडिया से बात करते हुए दिया। 
विज्ञापन


स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, ' 'ये लोग अकारण, बेवजह और मनमाने तरीके से जब चाहे बिना किसी वजह के अपनी पत्नियों को तलाक दे देते हैं। तलाक देकर वह अपनी हवस को पूरा करने का काम कर रहे हैं। तलाक की वजह से उनकी पत्नी और बच्चों को सड़क पर भीख मांगने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।'
  Koi hawas pura karne ke liye lagatar patni badle;bachon-patni ko bheek mangne pe mazboor kare,ise koi acha nhi kahega-SP Maurya #TripleTalaq pic.twitter.com/S87usXpCog — ANI UP (@ANINewsUP) April 29, 2017
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्य इससे पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। विधानसभा चुनावों से पहले उन्होंने मायावती को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे पहले उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बारे भी कुछ ऐसा ही कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें