फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, बोले- अब तक क्या अच्छा कर दिया

Fri, 27 Apr 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने फिर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने एक बयान में कहा है कि लोगों ने मोदीजी को तब चुना जब उन्हें कांग्रेस से एक अच्छा विकल्प मिला। जनता कांग्रेस से खुश नहीं थी इसीलिए ये फैसला लिया।
विज्ञापन


इसके बाद राजभर ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यूपी में सरकार बनाकर भाजपाई अपना सीना ठोंक रहे हैं लेकिन ये भी तब संभव हुआ जब लोग सपा और बसपा से संतुष्ट नहीं थे। जनता ने हमें चुना लेकिन हमने अब तक क्या अच्छा कर दिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हो सकता है कि कल भाजपा से भी अच्छा विकल्प जनता को मिल जाए।
विज्ञापन


ओपी राजभर के इस बयान से राजनीति गलियारे में फिर से खलबली मच गई है। इससे साफ है कि पार्टी की गतिविधियों से वे संतुष्ट नहीं हैं।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें