फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अलर्ट: यूपी में तपन तेज, 24 से 48 घंटों में गरज-चमक के साथ अंधड़ की चेतावनी

Fri, 27 Apr 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
file foto
विज्ञापन

38 से 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच प्रदेश को तपा रहा मौसम करवट लेने की तैयारी में है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 24 से 48 घंटों में गरज-चमक के साथ कुछेक स्थानों पर तेज धूल भरे अंधड़-तूफान की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी के मुताबिक देश के कुछ राज्यों में सक्रिय होने वाले विक्षोभ व चक्रवातीय दबाव का असर प्रदेश के कई हिस्सों में पड़ सकता है, जिसके चलते मौसमी बदलाव की तैयारी है।

प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी इलाकों में कुछेक स्थानों पर उमड़-घुमड़ कर छाने वाले बादलों के अलावा धूल भरे अंधड़ चल सकते हैं। इन सबके बीच, बृहस्पतिवार को प्रदेश लगभग 45 डिग्री के पारे में तपा। इलाहाबाद पीबीओ प्रदेश में 44.3 डिग्री के साथ सबसे गर्म व आगरा ताज 44 डिग्री केसाथ दूसरा गर्म स्थान रहा।
विज्ञापन


कानपुर, उरई, हमीरपुर, अलीगढ़, वाराणसी एपी, फुर्सतगंज, मेरठ, चुर्क में दिन का अधिकतम तापमान तीखी धूप के चलते 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। तपन से लोग दिन भर बेहाल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें