फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : कैबिनेट बैठक 29 मार्च को, निकाय चुनाव में आरक्षण का अध्यादेश लाएगी सरकार

Mon, 27 Mar 2023 10:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आने के बाद नगर विकास विभाग के स्तर से अध्यादेश का मसौदा तैयार करने की कार्यवाही शुरू की गई। कैबिनेट में औद्योगिक विकास, नगर विकास, परिवहन और शिक्षा सहित अन्य विभागों के एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 29 मार्च की शाम 4 बजे लोक भवन में कैबिनेट बैठक होगी। प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश नगर निगम एवं नगर पालिका परिषद (स्थानों और पदों का आरक्षण व आवंटन) नियमावली 1994 में संशोधन का अध्यादेश लेकर आएगी। कैबिनेट बैठक में एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन

सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आने के बाद नगर विकास विभाग के स्तर से अध्यादेश का मसौदा तैयार करने की कार्यवाही शुरू की गई। कैबिनेट में औद्योगिक विकास, नगर विकास, परिवहन और शिक्षा सहित अन्य विभागों के एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें