फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : थानों में महिलाओं की चोट के परीक्षण के लिए अलग कक्ष बनाएगा पुलिस आवास निगम

Mon, 27 Mar 2023 09:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अविनाश चंद्रा ने कहा कि पुलिस आवास निगम शानदार काम कर रहा है। प्रदेश में निर्माणाधीन 97 फायर स्टेशन में से 25 प्रतिशत का निर्माण कार्य पुलिस आवास निगम के पास है जो अन्य कार्यदायी संस्थाओं से अधिक गुणवत्तापूर्वक और समयबद्ध तरीके से इसे पूरा कर रहा है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस आवास निगम थाने पर आने वाली चोटिल महिलाओं के परीक्षण के लिए अलग कक्ष का निर्माण कराएगा। साथ ही, थानों में महिलाओं के लिए 1244 प्रसाधनों का निर्माण भी हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिलों की पुलिस लाइंस में पांच, आठ और ग्यारह मंजिल की इमारतों का निर्माण भी हो रहा है, जहां पुलिसकर्मियों को समस्त आधुनिक सुविधाएं मुहैया करायी जाएंगी। पुलिस आवास निगम के स्थापना दिवस समारोह के दौरान एडीजी प्रकाश डी. ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


समारोह में डीजीपी डीएस चौहान को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था, हालांकि उनके स्थान पर डीजी फायर सर्विसेज अविनाश चंद्रा को भेजा गया। मुख्य अतिथि अविनाश चंद्रा ने कहा कि पुलिस आवास निगम शानदार काम कर रहा है। प्रदेश में निर्माणाधीन 97 फायर स्टेशन में से 25 प्रतिशत का निर्माण कार्य पुलिस आवास निगम के पास है जो अन्य कार्यदायी संस्थाओं से अधिक गुणवत्तापूर्वक और समयबद्ध तरीके से इसे पूरा कर रहा है। 

इस दौरान पुलिस आवास निगम के अवर अभियंता शमशाद अहमद, प्रशांत त्रिपाठी, मान सिंह, अमरजीत चौहान, राम प्रताप, लेखाकार मनोज कुमार जोशी, गोपनीय सहायक सुरेश चंद्र, सहायक शिव वीर सिंह, लेखा प्रभारी असीम सिंह, वाहन चालक सुरेंद्र कुमार, अर्दली रामेंद्र कुमार को विशिष्ट सेवा सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व डीजीपी केएल गुप्ता, पुलिस आवास निगम के पूर्व एमडी डीके शर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व डीजीपी अतुल, एमसी द्विवेदी, रिटायर्ड डीजी वीके गुप्ता, डीजी पावर कारपोरेशन एसएन साबत, डीजी होमगार्ड्स वीके मौर्या के अलावा तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें