फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Cabinet Expansion: वाराणसी से आने वाले हंसराज विश्वकर्मा बने राज्यमंत्री, पुराने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

Sun, 10 May 2026 04:37 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार हो गया। राज्यपाल ने छह नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई। वाराणसी से आने वाले हंसराज विश्वकर्मा ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में रविवार को योगी आदित्यनाथ सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार सम्पन्न हो गया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छह नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई। 

विज्ञापन


राज्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हंसराज विश्वकर्मा वाराणसी क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य हैं। वह भाजपा के प्रमुख ओबीसी नेताओं में गिने जाते हैं। विश्वकर्मा समाज में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। खासकर पूर्वांचल के वाराणसी, चंदौली, भदोही और आसपास के जिलों में उनका प्रभाव देखा जाता है। लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहने वाले हंसराज विश्वकर्मा को जमीनी नेता माना जाता है। 

भाजपा के गैर-यादव पिछड़ा वर्ग को अपने साथ मजबूती से जोड़ने की रणनीति का हिस्सा हंसराज विश्वकर्मा भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से आने के कारण उनका राजनीतिक महत्व और बढ़ जाता है। उन्हें मंत्रिमंडल में जगह देकर भाजपा पूर्वांचल के ओबीसी वर्ग, विशेषकर विश्वकर्मा समुदाय को बड़ा राजनीतिक संदेश देगी। साथ ही यह संदेश भी जाएगा कि संगठन के पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इन्होंने ली मंत्री पद की शपथ
इस मौके पर भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडेय, अजीत सिंह पाल, सोमेंद्र तोमर, कृष्णा पासवान, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


ये बने कैबिनेट मंत्री
भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय

इन्होंने राज्य मंत्री स्वंतत्र प्रभार पद की शपथ ली
अजीत सिंह पाल और सोमेंद्र तोमर

राज्यमंत्री पद की शपथ ली
कृष्णा पासवान, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें