फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी उपचुनाव : भाजपा और सपा ने ताकत झोंकी, जारी है जोड़-तोड़ का खेल, इन सीटों पर कांटे की टक्कर

Wed, 20 Nov 2024 12:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP by-elections: यूपी में नौ सीटों पर 20 नवंबर को वोट पड़ने हैं। चुनाव के एक दिन पहले तक सपा और भाजपा अंतिम समय तक वोटरों को लुभाने की जोर-आजमाइश करते रहे। 
विज्ञापन
यूपी उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए बुधवार यानी आज मतदान होगा। चुनाव मैदान में उतरे सभी दल मंगलवार को पूरे दिन और रात तक जोड़-तोड़ में जुटे रहे। खासतौर से भाजपा और सपा जैसे प्रमुख प्रतिद्वंदी दलों के नेता व रणनीतिकारों के अलावा बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को रिझाते दिखे।

विज्ञापन


सभी नौ सीटों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच ही कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। फिर भी अन्य प्रत्याशी अपने-अपने हिसाब से समीकरण साधने में जुटे रहे। हर प्रत्याशी और दल ने अधिक से अधिक मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की है। उपचुनाव के लिए सोमवार को ही प्रचार समाप्त हो गया, लेकिन सभी दल मंगलवार रात तक घर-घर पहुंचकर मतदान की अपील करते रहे।

प्रदेश में कटेहरी, करहल, मीरापुर, गाजियाबाद, मझवां, सीसामऊ, खैर, फूलपुर और कुंदरकी सीटों पर आज मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी। इनमें आठ सीटें विधायकों के सांसद चुने जाने के कारण खाली हुई हैं। वहीं, सीसामऊ सीट पर विधायक चुने गए इरफान सोलंकी को आपराधिक मामले में दोषी ठहराने के कारण उपचुनाव हो रहा है।

विज्ञापन

कई सीटों पर कांटे की टक्कर

यूपी उपचुनाव 2024 - फोटो : AMAR UJALA
उपचुनाव में वैसे तो सभी सीटों पर भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला होने के आसार हैं, लेकिन कुछ सीटों पर बसपा के उम्मीदवार भी समीकरण बिगाड़ते नजर आ रहे हैं। सपा के कब्जे वाली सीसामऊ सीट पर भाजपा के सुरेश अवस्थी और सपा की नसीम सोलंकी (इरफान सोलंकी की पत्नी) के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि बसपा के वीरेंद्र कुमार भी दलित वोट के बल पर दोनों प्रत्याशियों के लिए मुसीबत खड़ी किए हुए हैं। इसी तरह खैर, गाजियाबाद, मझवां, फूलपुर, कटेहरी, कुंदरकी और करहल में भाजपा व सपा के बीच लड़ाई है। मीरापुर में रालोद और सपा के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन

नेताओं ने खूब किया है प्रचार

सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव 2022 में इन 9 में सीसामऊ, कटेहरी, कुंदरकी और करहल सीट पर सपा ने जीत दर्ज की थी। खैर, गाजियाबाद, फूलपुर सीट पर भाजपा और मझंवा सीट पर निषाद पार्टी ने जीत दर्ज की थी। मीरापुर सीट रालोद के खाते में गई थी। सपा और भाजपा के बीच एकदूसरे की सीटों पर कब्जा करने की लड़ाई है। लिहाजा, दोनों दलों के नेताओं ने खूब प्रचार किया।

भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दोनों उपमुख्यमंत्री और सभी मंत्री के अलावा सांसद, विधायक व पदाधिकारियों को लगाया गया था। वहीं, सपा की ओर से पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत तमाम नेताओं को प्रचार मैदान में उतारा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें